
स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार के निर्देश
धमतरी। कलेक्टर के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जीवनदीप समिति जिला चिकित्सालय की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व विधायक रंजना साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कौशिक सहित कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति रही। पूर्व प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा आय-व्यय का ब्यौरा प्राप्त कर समीक्षा की गई।कलेक्टर ने संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति और बजट पर संतोष व्यक्त किया तथा आगामी समय में स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने के निर्देश दिए।और कहा कि जिला स्वास्थ्य केंद्रों को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।बजट का सदुपयोग सुनिश्चित हो ताकि प्रत्येक वर्ग को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।बैठक के दौरान संचालित कैन्टीन एवं जनरल स्टोर के रिनोवेशन, मुख्य भण्डार कक्ष सहित रिनोवेशन, नेत्र विभाग से वार्ड तक शेड निर्माण, मुख्य द्वार से सड़क मार्ग, कायाकल्प एवं लक्ष्य सर्टिफिकेशन के तहत भवन का रंग-रोगन तथा धोबी घाट की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण कार्य से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई और अनुमोदन हुआ।


