कुत्ता नसबंदी अभियान

कुत्ता नसबंदी के लिए कुत्ता पकड़ना एजेंसी ने किया प्रारंभ निगम द्वारा ब्लैक लिस्ट की दी गई चेतावनी

धमतरी।निगम द्वारा अनुबंधित एजेंसी को पूर्व में निर्देशित किया था कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नसबंदी सुनिश्चित की जाए।समय पर कार्य पूरा नहीं होने से एजेंसी को निगम की ओर से ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी गई थी।निगम का उद्देश्य पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार करना नहीं है, बल्कि शहरवासियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।कुत्ता नसबंदी अभियान से आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या नियंत्रण होगा और भविष्य में काटने जैसी घटनाओं में भी कमी आएगी।नागरिकों से अपील कि वे अभियान में सहयोग करें तथा किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।आयुक्त ने कहा कि अभियान को गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाए, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।पकड़े गए कुत्तों को निर्धारित शेल्टर होम में सुरक्षित रखा जाए तथा चिकित्सा प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुनःमूल स्थान पर छोड़ा जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *