
दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल- मोटर सायकल,मोबाइल व हजारों की नशीली दवाइयाँ जप्त किए गए।धमतरी।थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक मोटरसायकल क्रमांक CG 05 AR 0433 में ग्राम भाठागांव केनाल रोड से मरौद की ओर नशीली दवाइयों की सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम ने ग्राम मरौद केनाल रोड स्थित बजरंग मंदिर के पास घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।पूछताछ पर आरोपियों ने अपना नाम अजय उर्फ राजा कुर्रे,उम्र 19 वर्ष, निवासी मरौद, दूसरा डिलेश्वर उर्फ डिलू यादव,उम्र 20 वर्ष, निवासी मरौद थाना कुरूद,जिला धमतरी।कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को धारा 22(ख) (एनडीपीएस एक्ट) नारकोटिक ड्रग्स एंड सायकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


