मन की बात कार्यक्रम की 126 वीं कड़ी

मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, प्रेरित करने, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने का माध्यम : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री ने शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में मोदी के ‘मन की बात’की 126वीं कड़ी का श्रवण किया।साय ने क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और लता मंगेशकर को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया।सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं।शक्ति उपासना के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश की दो बहादुर बेटियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा की ‘नाविका सागर परिक्रमा’ का उल्लेख किया। दोनों ने 47 हजार 500 किलोमीटर की समुद्री यात्रा 238 दिनों में पूरी की और दुनिया के सबसे सुदूर स्थान ‘नीमो प्वाइंट’ पर तिरंगा फहराकर देश का गौरव बढ़ाया है।जीएसटी दरों में हुई कटौती से लोगों को दैनिक जरूरतों की वस्तुओं से लेकर वाहनों, कृषि उपकरणों और मशीनों तक में बड़ी राहत मिल रही है। जब हम स्वदेशी वस्तुएँ खरीदते हैं, तो हम केवल सामान नहीं लेते, बल्कि परिवार की उम्मीद,कारीगर की मेहनत और उद्यमी के सपनों को सम्मान देते हैं।खादी उत्पादों की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ी है और हम सभी को खादी के वस्त्रों और उत्पादों का उपयोग करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *