

देर रात तक भजन पर झूमते रहे श्रद्धालु
धमतरी। बिलाई माता में समिति द्वारा भजन संध्या का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया।आरती के पश्चात देर रात श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे,भजन गायक लक्ष्य उपाध्याय,ओके सिन्हा,दिशा सोनी ने सुप्रसिद्ध भजनों से लोगो को नाचने पर मजबूर कर दिया।भजनों का सिलसिला देर रात चला रहा।माता की आरती उतारी गई और प्रसादी वितरण किया गया।इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष आनंद पवार,समाजसेवी ऋतुरापवार,रामेश्वर,अखिलेश,रूपेश,सेवादार समिति के दिनेश,गौरव,गिरिराज,निकेतन,आदर्श,नीलू,चित्रांश,महेंद्र श्रेयांश,आशीष,दुर्गेश साहू,प्रखर, तुषार,लोकेश्वर निषाद,भूपेंद्र, विकास,घनश्याम,प्रियांशु,हर्ष वाधवानी,विपुल माखीजा,लक्ष्य रणसिंह,महेंद्र,देवेंद्र,सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


