
धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या परिसर दुगली में नि: शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत 36 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।मुख्य अतिथि अजय ध्रुव,शाला प्रबंधन अध्यक्ष आशाराम,उपसरपंच चंद्रभान,आई.टी सेल प्रभारी वरुण देव वरिष्ठ नेता शत्रुघन साहू एवं प्राचार्य शांति पटेल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित थे।


