

धमतरी। शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय परिसर में दिव्यांगजन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि महापौर रहे।कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘विकलांग’ की जगह ‘दिव्यांग’ शब्द दिया है, दिव्यांगो को ईश्वर ने विशेष क्षमताओं से नवाजा है।समाजसेवी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे दिव्यांगजनों को नई दिशा देकर समाज में प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं।
नशा मुक्ति अभियान में दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उपयोग किया जाए ताकि समाज को सकारात्मक संदेश मिल सके। इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत मोनिका देवांगन, डॉ. मनीषा पाण्डेय सहित स्वैच्छिक संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।अतिथियों द्वारा दिव्यांगजन सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उत्साहवर्धन किया।जिले के शासकीय एवं स्वैच्छिक संस्थाओं से जुड़े 350 दिव्यांग छात्र-छात्राएँ शामिल हुए,बच्चों ने नृत्य, गायन और नाटक की प्रस्तुतियां दीं।साथ ही नशामुक्ति पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी भी लगाई गई।


