पर्वतारोहियों ने की मुलाकात

तिरंगा भेंट कर दिया जन-जागरूकता का संदेश

धमतरी। डैन्जर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी के सदस्य एवं गिनीज बुक व लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर पर्वतारोही टीम के चार सदस्य अवध बिहारी,जितेन्द्र प्रताप,महेन्द्र प्रताप एवं गोविन्दा नंदा ने शुक्रवार को कलेक्टर श्री मिश्रा और पुलिस अधीक्षक परिहार से मुलाकात कर तिरंगा झंडा भेंट किया और यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी साझा की,अब तक छत्तीसगढ़ के 13 जिलों की यात्रा कर चुके हैं और यहां भी अंबेडकर चौक और पॉलिटेक्निक कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।पर्यावरण संरक्षण, वन संरक्षण, जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मतदाता जागरूकता जैसे विषयों पर संदेश दिया जा रहा है।अब तक विश्व के 11 देशों में 4 लाख किलोमीटर की विश्वशांति पदयात्रा पूरी कर चुकी है।साथ ही टीम ने 14 करोड़ 50 लाख पौधों का वृक्षारोपण कराया है।कलेक्टर ने सराहना करते हुए कहा इस प्रकार समाज में जन-जागरूकता बढ़ेगी और विकास में सकारात्मक योगदान मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *