भवन का हो गया निर्माण फिर भी नहीं बनाया रेनवाटर हार्वेस्टिंग

रेनवाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करने वाले भवन मालिकों की राशि किया वापस, अब तक 531 भवन मालिकों की राशि हो चुकी है वापस

धमतरी। निगम ने 33 भवन मालिकों के द्वारा जमा एफडीआर की राशि को राजसात कर लिया है, कारण है कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण नहीं किया।कई बार निगम ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण करने कि चेतावनी भी दी थी,भवन मालिकों के द्वारा किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी गई। वर्ष 2019 के बाद 5 साल बीतने के बाद भी राजसात की प्रक्रिया नहीं हुई थी। आयुक्त गोयल ने ज्वाइन करते ही रेनवाटर हार्वेस्टिंग और जल संचयन की ओर ध्यान दिया।ऐसे भवन जो 150 वर्ग मीटर क्षेत्रफल से अधिक है, वह रेनवाटर हार्वेस्टिंग निर्मित है या नहीं इसका निरीक्षण करवाया।संज्ञान में आया कि कई घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण ही नहीं,ऐसे भवनों को चिन्हित कर सूचीबद्ध करते हुए इनकी राशि को राजसात करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी और आखिरकार निगम ने राशि को राजसात कर अब खुद इनके भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करेगी।निगम में ऐसे भवन मालिक जो निर्माण के दौरान रेनवाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण किया है ऐसे लोगों के जमा राशि को भी वापस कर दिया है।सबसे अधिक राशि वापसी आयुक्त प्रिया गोयल के कार्यकाल में हुई है निगम ने इस वर्ष 248 भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का लक्ष्य रखा हुआ है,जिसमें निजी और शासकीय भवन शामिल है।

रेनवाटर हार्वेस्टिंग की आवश्यकता क्यों है यह जानना बेहद जरूरी है।वर्तमान समय में जल संचयन की आवश्यकता ग्रीष्म ऋतु में महसूस की जा सकती है।जलवायु परिवर्तन देखने को मिल रहा है उसके मुताबिक जल स्तर तेजी से घटते जा रहा है।जल स्तर घटने की समस्या लगातार कई इलाकों में देखने को मिल रही है जिसके चलते हैंड पंप, पावर पंप, कुआं इत्यादि जल स्रोत सूखने लगे हैं। पेयजल सहित दैनिक दिनचर्या के लिए भी पानी की किल्लत होने लगी है। इन्हीं सब कारणों से रेन वाटर हार्वेस्टिंग की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। रेनवाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण वर्षा जल के संचयन के लिए किया जाता है, बारिश का पानी व्यर्थ ही नालियों आदि के माध्यम से बह जाता है लेकिन रेनवाटर हार्वेस्टिंग ऐसे ही बारिश के पानी को अपने अंदर समाहित कर भूगर्भ में ले जाने का उचित माध्यम है तथा जल संचयन की दिशा में यह महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है और वर्षा जल को संजो के रखता है जिसके चलते भू जल में बढ़ोतरी देखने को मिलता है।जहां पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण किया गया है वहां पर पानी की समस्या में भारी कमी आई है और पर्याप्त मात्रा में लोगों को पानी मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *