
युवाओं को मिलेगा स्टार्टअप शुरू करने का अवसर
धमतरी। राज्य को विश्वस्तरीय आईटी हब और वैश्विक क्षमता के केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयासों की कड़ी में जल्दी“टेकस्टार स्टार्टअप वीकेंड” का आयोजन किया जा रहा है।यह आयोजन कलेक्टर के मार्गदर्शन तथा विकासगढ़ एवं टेकस्टार के संयुक्त तत्वावधान में होगा।29 सितम्बर को प्रेस वार्ता में टेकस्टार स्टार्टअप वीकेंड की विस्तार से जानकारी दी जाएगी ।उद्देश्य हैं कि राज्य के युवाओं को स्टार्टअप की दिशा में प्रोत्साहित कर,व्यावसायिक विचारों को मूर्त रूप देना और सहयोग उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम का संचालन विकासगढ़ के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेराज मीर और सह-संस्थापक सानिया शेख करेंगे।मीर ने बताया कि यह केवल एक वैश्विक कार्यक्रम का शुभारंभ नहीं है, बल्कि उद्यमिता के एक नए युग की शुरुआत है। टेकस्टार के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, जिससे संगठन का दीर्घकालिक जुड़ाव स्थापित होगा।प्रतिभागियों को 54 घंटे का अनुभव प्रदान करेगा। युवा अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, टीमें बनाएंगे, प्रोटोटाइप तैयार करेंगे और अपने स्टार्टअप विज़न को विशेषज्ञों के सामने रख सकेंगे। इस कार्यक्रम से पूरे छत्तीसगढ़ को स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।ग्लोबल स्टार्टअप एक्सीलेरेटर “टेकस्टार” वर्ष 2006 से विश्वभर में स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप गतिविधियों का संचालन कर रहा है।यह अवसर युवाओं को जॉब-सीकर से जॉब-प्रोवाइडर बनने की राह दिखाएगा।


