
धमतरी। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उजियारा अब गावों तक फैलने लगा है। ग्राम घटुला निवासी महेश कुमार साहू ने कहा कि इस योजना कि जानकारी उनके मित्र ने दी, यह अच्छी लगी कि अपने घर में सोलर पैनल लगाने के लिए तत्काल ही आवेदन जमा कर दिया और कुछ ही दिनों घर की छत पर 2 किलो वाट का सोलर संयंत्र लग गया,थोड़ी आर्थिक समस्या होने के कारण बैंक से लोन लेकर संयंत्र लगाया,संयंत्र को लगाने में लगभग 1 लाख 45 हजार का खर्च आया है,शासन द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता के चलते सब्सिडी मिली,अब घर का बिजली बिल जीरो आ रहा है।अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होने पर वह ग्रिड में भी जमा हो रही है, जिसका उपयोग जरूरत पडऩे पर भविष्य में किया जा सकता है।उपयोग के लिए न सिर्फ बिजली मिल रही है बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा हो रही है, इस योजना की की मदद से ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है। साहू ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कों धन्यवाद दिया है.रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार लागत राशि एवं सब्सिडी अलग-अलग है।सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को वेबसाईट pmsuryaghar.gov.in या पीएम सूर्यघर मोबाईल एप पर पंजीयन कर लॉग इन आईडी प्राप्त करना होगा।


