डिजिटल क्रॉप सर्वे व धान उपार्जन की तैयारी पर दिया जोर

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर कि जाएगी कार्यवाही
धमतरी। राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में आयोजित की गई।राजस्व व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए।जिसमें विभागीय कार्यों की प्रगति, अभिलेखों के अद्यतन, नक्शा बटांकन, डिजिटल हस्ताक्षर, आधार सीडिंग, अभिलेख शुद्धता एवं कृषकों के पंजीयन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी, एसडीएम नभ सिंह,तहसीलदार, सभी राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं नवीन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि डिजिटल क्रॉप सर्वे को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। डिजिटल सर्वे नहीं हो पाया है, वहां मैनुअल गिरदावरी कर सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी कृषक आगामी धान उपार्जन से वंचित न रहे।एग्रीस्टेक पोर्टल में सभी पंजीकृत कृषकों का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने तथा अपंजीकृत कृषकों का त्वरित पंजीयन करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही खसरे एवं नक्शों में पाई जाने वाली विसंगतियों को तत्काल दूर करने, लंबित कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा खातेदारों का आधार सीडिंग और मोबाइल नंबर प्रविष्टि का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।कोई व्यक्ति सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करता है तो संबंधित अधिकारी तत्काल कार्यवाही करें। यदि कोई पटवारी या निरीक्षक भूमि के अवैध अंतरण में संलिप्त पाया गया, तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अच्छे कार्य करने वाले कि प्रशंसा की गई, वहीं पीछे रहने वाले अधिकारियों को सुधार हेतु चेतावनी दी गई।असर्वेक्षित एवं वन राजस्व ग्रामों के कृषकों द्वारा उपार्जित धान खरीदी हेतु फिजिकल वेरिफिकेशन मोबाइल एप का प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *