

धमतरी। कलेक्टर ने बन रही ग्रामीण सड़क का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत डोकाल-कौर्रा-कमार पारा मार्ग से आसपास के 10 गांव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। सड़क बन जाने से ग्रामीणों को बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं आसानी से पहुंचने में सुविधा होगी।कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण सड़कों का निर्माण गांवों की जीवनरेखा है, जो विकास को गति देती है।अधिकारियों को निर्देशित किया कि तय मानकों के अनुरूप कार्य समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सकें।


