राज्यपाल से रेडक्रास पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट

जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करें – राज्यपाल

धमतरी। राज्यपाल रमेन डेका एक दिवसीय निजी प्रवास पर धमतरी पहुंचे।बरदिहा रिसॉर्ट में रेडक्रास के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य भेंट की और पौधा भेंट किया।पदाधिकारियों ने रेडक्रास द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को उपलब्ध कराई जा सेवाओं तथा टीबी मरीजों को दी जा रही सहायता की जानकारी दी।डेका ने जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल करने का आह्वान किया।कहा कि इस कार्य में रेडक्रास के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ, व्यापारी वर्ग एवं आम नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है।‘निक्षय मित्र’ पहल की जानकारी लेते हुए क्रियान्वयन पर बल दिया।गंगरेल बांध में राज्यपाल ने बोटिंग कर।जल भराव की स्थिति और छोड़े जा रहे पानी की भी जानकारी ली।इस पर कार्यपालन अभियंता जल संसाधन कुरेसिया ने अवगत कराया।कलेक्टर श्री मिश्रा और पुलिस अधीक्षक ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *