निगम द्वारा दुकानों के आबंटन हेतु ऑनलाइन निविदा आमंत्रित

अच्छे लोकेशन से लगा हुआ दुकान लेने का मौका, सड़क किनारे लगा हुआ है भूमि

धमतरी। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने हेतु हटकेशर वार्ड साहब रेस्टोरेंट के सामने के निर्मित 12 दुकानों का किराए पर आबंटन किया जाना है।निगम द्वारा ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की गई है।इच्छुक व्यक्ति 8 अक्टूबर तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।यह पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप होगी, जिससे पात्र आवेदकों को ही लाभ मिल सके।शर्तों एवं नियमों की विस्तृत जानकारी राजस्व विभाग से प्राप्त की जा सकती है।निगम कार्यालय में आवश्यक मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध रहेगा।इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार में बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *