
हितग्राहियों को वितरित किए चेक व प्रमाण पत्र
धमतरी। मुख्यमंत्री ने करेलीबड़ी प्रवास के दौरान विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं जिले के प्रभारी मंत्री भी उपस्थित रहे।आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण परिवहन सुविधा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 3 महिला समूहों को ई-रिक्शा की चाबी प्रदान की तथा हितग्राहियों से बातचीत किया।ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदर्शित मोर गांव-मोर पानी मॉडल, बाला कॉन्सेप्ट आधारित मॉडल आंगनबाड़ी, प्रधानमंत्री जनमन योजना तहत मसानडबरा में आवास कालोनी, संदर्भ केंद्र एवं औषधीय पौधों की खेती के मॉडल का अवलोकन किया।
स्वच्छता ही सेवा, ग्रीन आर्मी और जेंडर रिसोर्स सेंटर के कार्यों की सराहना की। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के स्टॉलों में लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र, फिश बॉक्स और जाल वितरित किए।
कौशल विकास एवं युवा विभाग के स्टॉल पर जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु तैयार की गई पर्यटन वेबसाइट का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर आयुष्मान कार्ड वितरित किए।
महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल निरीक्षण के दौरान सक्षम योजना अंतर्गत हितग्राही जितेश्वरी साहू को 2 लाख रुपये का चेक, 5 कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट तथा 5 किशोरी बालिकाओं को सुपोषण एवं स्वच्छता किट वितरित की गई।इस अवसर पर सांसद चौधरी, विधायक चंद्राकर, सचिव पंचायत विभाग, कमिश्नर रायपुर, संचालक पंचायत, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।


