प्रदेश के 51 महतारी सदन का वर्चुअल शुभारंभ किया

करेली बड़ी में मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यां के लिए 83 करोड़ से अधिक की दी सौगात

धमतरी।मुख्यमंत्री प्रदेश स्तरीय महतारी सदन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए।करेली बड़ी में मंच से 51 महतारी सदन का रिमोट से बटन दबाकर शुभारंभ किया।ग्राम संपदा एप्प तथा मनरेगा की समग्र जानकारी नागरिक सूचना पटल (क्यू आर कोड) का भी शुभारंभ किया।’लखपति दीदी/ महतारी सदन और ’’मॉं अभियान’’ पुस्तिका का विमोचन किया।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों की समूह की महिलाओं से वर्चुअल बातचीत की।महतारी सदन और नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं।साय ने कहा कि मोदी की गारंटी को पूर्ण करने प्रयास कर रही हैं,मातृ शक्ति को साशक्त करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। समूह की महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, सब्जी उत्पादन, स्वरोजगार प्रशिक्षण जैसे अनेक कार्यों को एक भवन के नीचे अंजाम दे पाएंगी।रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, महतारी वंदन योजना जैसी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही है।नई औद्योगिक नीति का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की असीम संभावनाएं हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री की मंशानुसार मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त प्रदेश के संकल्प को दोहराया।

उप मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। एक ओर महतारी वंदन से आर्थिक रूप से सशक्त हो रहीं हैं, वहीं अटल डिजीटल सेवा केन्द्र में गांव में ही राशि निकालने की सुविधा हैं। टंकराम वर्मा तथा सांसद ने भी संबोधित किया। कुरूद विधायक ने  क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की बात कही और मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी एवं स्टालों का अवलोकन कर हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरित किया।उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं अन्य जिलों से सांसद, विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी जुड़े।प्रदेशभर के समूह की दो लाख महिलाएं भी शामिल हुए।विधायक की मांग पर जिले को 83 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी।ग्राम करेली बड़ी में महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की। वहीं जी जामगांव में नवीन आईटीआई की स्वीकृति,कुरूद एवं भखारा में शहरी जल प्रदाय योजना का विस्तार, भेण्डरी से बरोंडा एनीकट निर्माण के स्वीकृति,कुरूद को नगरपालिका परिषद् का दर्जा और नगर पंचायत कुरूद में विभिन्न विकास कार्यों  शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *