
पुलिस द्वारा आरोपी से 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब,शराब बनाने के उपकरण, ड्रम और नगदी रकम सहित कुल 4700/- रूपये किया गया जप्त
धमतरी। थाना सिहावा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोरमुडपारा, सांकरा में एक व्यक्ति अपने घर में हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और संदिग्ध को पकड़कर नाम-पता पूछने पर अपना नाम लक्ष्मीनाथ ध्रुव, उम्र 36 वर्ष, निवासी कोरमुडपारा वार्ड क्रमांक-15, ग्राम सांकरा, बताया।आबकारी एक्ट के तहत पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1)(क), 34(1)(च), 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


