श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

धमतरी। विंध्यवासिनी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निगम ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। नवरात्र पर्व को देखते हुए महापौर व आयुक्त ने फ्री हेल्थ चेकअप के निर्देश दिए थे। कई लोगो ने लाभ लिया। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना (एम.एम.यू. बस) के तहत मंदिर के सामने शिविर का आयोजन किया गया।निगम आयुक्त एवं उपायुक्त सार्वा ने शिविर स्थल का निरीक्षण किया।शिविर में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से चल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा लाभान्वित नागरिकों से बातचीत कर सुझाव भी सुने। शिविर में रक्तचाप, शुगर, बीएमआई, सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न रोगों की प्रारंभिक जांच की गई।आयुक्त प्रिया गोयल ने स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराकर योजना की महत्ता को रेखांकित किया। कहा कि योजना का उद्देश्य शहरी स्लम क्षेत्रों एवं जरूरतमंद को नजदीक नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।नियमित रूप से शहर के अलग-अलग वार्डों एवं बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं।अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *