कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार

74 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया

धमतरी। मुख्यमंत्री ने ग्राम करेलीबड़ी में 244 करोड़ 43 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कुरूद विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन शुभारंभ में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया और जिले को विकास का महा उपहार दिया।कुरूद विधानसभा में 74 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क, पेयजल, उद्योग, विज्ञान, पर्यटन और सामाजिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों को नई दिशा देने वाले हैं।साय ने 51 महतारी सदन का लोकार्पण किया।ये भवन महिलाओं के लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता के नए केंद्र बनेंगे। यह सदन छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों की शक्ति और क्षमता को समाज में नई पहचान देंगे।ग्राम करेली बड़ी और भालूझूलन में औद्योगिक क्षेत्रों कि आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा।जी-जामगांव औद्योगिक क्षेत्र का लोकार्पण भी किया,उद्योग और रोजगार की नई संभावनाएँ खुलेंगी।शिक्षा और कौशल उन्नयन के लिए आईटीआई भवन, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज और लाइवलीहुड कॉलेज भवन के लिए शिलान्यास भी किया।बने कृषि महाविद्यालय भवन एवं छात्रावास का लोकार्पण किया। ये संस्थान युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और कौशल के प्रमुख केंद्र बनेंगे।जिले में 9 सड़कों के निर्माण और सुधार कार्यों का शिलान्यास भी किया।साथ ही गौरव पथ योजना के तहत बने गातापार और बकली मार्ग का भी किया। नई सड़कें गाँवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।भेण्ड्री में 75 लाख रूपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इससे ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक सुलभ होंगी।जल जीवन मिशन के तहत लगभग 30 करोड़ रूपए की लागत के 39 कार्य का लोकार्पण किया। जिससे जिले की हर बस्ती ‘हर घर जल’ प्रमाणित होगी।कोडेबोड़ में सूक्ष्म सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। और महानदी नहर पर 4 करोड़ 29 लाख रूपए से क्रॉस रेग्युलेटर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इससे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।गंगरेल में साइंस पार्क बनाने के लिए शिलान्यास किया। साइंस पार्क बन जाने से बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ पर्यटन की नई संभावनाओं को भी बढ़ावा देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *