

आस्था महिला संकुल संगठन करेलीबड़ी, को महतारी सदन का हस्तांतरण प्रणाम पत्र सौपा।
धमतरी। मुख्यमंत्री ने मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में फीता काटकर छत्तीसगढ़ के 51 महतारी सदन भवनों का लोकार्पण किया।कुरूद विधानसभा के 4 सदन भी शामिल है।उप मुख्य मंत्री विजय शर्मा, राजस्व,प्रभारी मंत्री,लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी विधायक अजय चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि, प्रमुख सचिव ग्रामीण एवं पंचायत निहारिका उपस्थित थे।मंत्री का आस्था समूह की महिलाओं ने स्वागत किया।समूह कि महिलाओं से चर्चा कर आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। मंत्री ने कहा सदन को अपना घर जैसा साफ़-सुधरा भी रखने की ज़िम्मेदारी,सफ़ाई कर्मचारियों के साथ आपकी भी बनती है।साय ने परिसर में मोलश्री पौधा रोपा किया।


