दो सहायक उप निरीक्षक को मिली पद्दोन्नति

एसपी ने अधिकारी को स्टार लगाकर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी। दो अधिकारियों सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर देवांगन एवं दक्ष कुमार साहू को योग्यता सूची एवं वरिष्ठता के आधार पर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई।इस अवसर पर एसपी.ने दोनों अधिकारियों को स्टार लगाकर अलंकृत किया तथा मुह मिठा कराकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।एसपी. धमतरी ने कहा पदोन्नति न केवल उपलब्धियों का परिणाम है बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।पदोन्नति प्राप्त दोनों अधिकारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से जनता की सेवा करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *