स्वच्छता को समाजिक क्रांति बनाकर समाज में बदलाव लाना

स्वच्छता पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए आम जनमानस को जोड़ने की गई अनुकरणीय पहल

धमतरी स्वच्छता पखवाड़ा जनहित में चलाया जा रहा है।उद्देश्य आम जनमानस को जोड़कर दैनिक जीवन में साफ सफाई को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर सार्वजनिक जगह से गंदगी को दूर करने साथ ही औरों को प्रेरित करें और आगे बढ़ाने के लिए आमापारा वार्ड के पार्षद तथा नगर निगम के पीडब्ल्यूडी विभाग के अध्यक्ष द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ जनों एवं आम जनता के साथ शहर के प्रमुख सार्वजनिक जगह गोल बाजार तथा बालक चौक के आसपास स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अपनी सहभागिता प्रदान की।तथा अपील करते हुए कहा कि कोई भी योजना जनसंख्या से संपन्न नहीं किया जा सकता।सामूहिकता के साथ सबको साथ में लेकर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नगर निगम के माध्यम से स्वच्छता को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री भावनाओं के अनुरूप ,जन आंदोलन का रूप देने के लिए हम जनप्रतिनिधि का हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए तैयार हैं।स्वच्छता ही सेवा है।मोटवानी के साथ विजय साहू,रेशमा शेख,राजीव चंद्राकर ,भारत सोनी ,मोहन कोरिया, हेमंत बंजारे ,सुधीर गांधी,दिलीप पटेल ने सहभागिता प्रदान की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *