श्रमदान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

धमतरी। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत गांधी मैदान में स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों, विभिन्न संगठनों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों को सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ दिलाई गई।स्वच्छता जागरूकता का संदेश देते हुए श्रमदान करते हुए स्वयं जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों के साथ मिलकर किया तथा शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ रखने के लिए पर्यावरणीय दृष्टिकोण से वृक्षारोपण किया गया।महापौर रामू रोहरा ,आयुक्त प्रिया गोयल, उपायुक्त पीसी सार्वा शामिल रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने घर, गली, मोहल्ले तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य विभा चंद्राकर,पार्षद चंद्रभागा साहू,कुलेश सोनी, शिवा प्रधान रेडक्रॉस, निगम अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि ने भी हिस्सा लिया।स्वच्छता को आदत बनाने और जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर बल दिया।कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *