
मुख्य मंत्री करेंगे 51 महतारी सदन का लोकार्पण
धमतरी। 23 सितम्बर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में विधानसभा क्षेत्र कुरूद के ग्राम करेली में राज्य स्तरीय महतारी सदन कार्यक्रम में विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री द्वारा कुरूद विधानसभा क्षेत्र के 77 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा, जिन पर ₹245.80 करोड़ से अधिक की राशि व्यय होगी। जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क, पेयजल, उद्योग, विज्ञान, पर्यटन और सामाजिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों को दिशा देने वाले हैं।
महिला सशक्तिकरण नए भवनों का शिलान्यास महतारी सदन योजना के तहत 51भवनों का लोकार्पण किया जाएगा।कुरूद के 4 महतारी सदन भवन शामिल हैं।नए भवनों का शिलान्यास भी करेंगे ।ये भवन महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता के नए केंद्र बनेंगे।माताओं-बहनों की शक्ति और क्षमता को समाज में नई पहचान देंगे।ग्राम करेली बड़ी और भालूझूलन में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा।इन कार्यों से उद्योग और रोजगार की नई संभावनाएँ खुलेंगी।शिक्षा और कौशल उन्नयन के क्षेत्र में आईटीआई भवन, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज और लाइवलीहुड कॉलेज भवन का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं, कृषि महाविद्यालय भवन एवं छात्रावास का लोकार्पण।ये संस्थान युवाओं के उच्च शिक्षा और कौशल विकास के प्रमुख केंद्र बनेंगे।
सड़क और अधोसंरचना, स्वास्थ्य सुविधाएं और विज्ञान पर्यटन गौरव पथ योजना के तहत गातापार और बकली मार्ग का लोकार्पण, नई सड़कें गाँवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।भेण्ड्री में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण होगा।इससे ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक सुलभ होंगी।गंगरेल में साइंस पार्क का निर्माण किया जाएगा, जो बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ पर्यटन की नई संभावनाओं को भी बढ़ावा देगा।कंवर समाज भवन (मधुबन धाम, राकांडीह) का निर्माण होगा, जो सामुदायिक विकास को नई ऊर्जा देगा।सभी विकास कार्यों से कुरूद क्षेत्र में न केवल आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक, औद्योगिक और कृषि क्षेत्र में भी नए अवसर सृजित होंगे।यह दिन जिले की प्रगति और जनकल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।


