

नशामुक्ति के उद्देश्य से प्रतिभागियों ने लगाई दौड़
धमतरी।समाज कल्याण विभाग द्वारा कलेक्टर के मार्गदर्शन में नमो मैराथन का आयोजन सुबह 7 बजे किया गया। नशा मुक्ति का संदेश और लोगों को जागरूक करने हेतु यह मैराथन गांधी चौक से प्रारंभ हुई और घड़ी चौक पर समाप्त हुआ।मुख्य अतिथि के रुप में महापौर रामू रोहरा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को जागरूक कर स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना था। नशा समाज एवं परिवार के लिए अभिशाप है, जिसे दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु मैराथन का आयोजन किया गया है।निगम सभापति कौशिल्या देवांगन, महेन्द्र पंडित, प्राप्ति वाशानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार रखे गए थे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 3 हजार रुपए, द्वितीय स्थान को 2 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान को 1 हजार रुपए नगद राशि प्रदान किया गया।


