
ललित चंद्राकर का बिजली बिल हुआ जीरो
धमतरी।प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को बढ़े हुए बिजली बिल से राहत दिलाना है। वही बिजली उपभोग में आत्मनिर्भर बनाना है।घरों की छत पर सोलर रूफटॉप स्थापित करने पर केंद्र और राज्य शासन द्वारा अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। उपभोक्ताओं को बिल में राहत मिल रही है।अधिक बिजली उत्पादन कर ग्रिड को सप्लाई कर सकते हैं,जिससे न केवल बिजली बिल शून्य हो रहा है।इसी योजना का लाभ उठाकर कुरुद निवासी ललित चंद्राकर ने बताया की घर की छत पर 3 केवीसोलर रूफटॉप लगवाया।संयंत्र चालू होने के साथ ही बिजली उत्पादन शुरू हो गया और पहले ही महीने से ही उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है। चंद्राकर ने कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग से न केवल बिजली बिल का बोझ खत्म हुआ है, बल्कि इसके इस्तेमाल से प्राकृतिक संसाधनों की खपत भी कम होगी और पर्यावरण भी संरक्षित होगा।
कहा कि मात्र 2 से 3 वर्षों में पूरी लागत वसूल हो जाएगी और इसके बाद यह शुद्ध बचत का माध्यम बनेगा।प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की इस योजना को अत्यंत उपयोगी और सराहनीय पहल बताया।हर घर को आत्मनिर्भर बनाने और अन्य ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम है। योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की लोगों से अपील करते हुए शासन का आभार व्यक्त किया।


