
यह अवसर युवाओं को जॉब-सीकर से जॉब-प्रोवाइडर बनने की राह दिखाएगा: कलेक्टर
धमतरी। पहली बार जल्दी“टेकस्टार स्टार्टअप वीकेंड” का आयोजन कलेक्टर के मार्गदर्शन तथा विकासगढ़ एवं टेकस्टार के संयुक्त तत्वावधान में होगा।कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के युवाओं को स्टार्टअप की दिशा में प्रोत्साहित करना,व्यावसायिक विचारों को मूर्त रूप देना और सहयोग कराना है। सीईओ जिला पंचायत धमतरी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन प्रबंधक, जिला परियोजना अधिकारी तथा समग्र शिक्षा के अधिकारी शामिल होंगे।संचालन विकासगढ़ के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेराज मीर और सह-संस्थापक हसानया करेंगे।यह केवल एक वैश्विक कार्यक्रम का शुभारंभ नहीं है, बल्कि उद्यमिता के नए युग की शुरुआत है।टेकस्टार के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे,जिससे संगठन का दीर्घकालिक जुड़ाव स्थापित होगा।प्रतिभागियों को 54 घंटे का अनुभव प्रदान करेगा।युवा अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, टीमें बनाएंगे, प्रोटोटाइप तैयार करेंगे और अपने स्टार्टअप विज़न को विशेषज्ञों के सामने रख सकेंगे।धमतरी ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।ग्लोबल स्टार्टअप एक्सीलेरेटर “टेकस्टार” वर्ष 2006 से विश्वभर में स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप गतिविधियों का संचालन कर रहा है।


