राज्यस्तरीय एथलेटिक्स के लिए खिलाड़ी का चयन

धमतरी। संभागस्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा का आयोजन कोटा स्टेडियम रायपुर में किया गया था। शा उ मा वि शंकर दाह के कक्षा 11 वी के छात्र देवेंद्र सिन्हा ने 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यस्तर के लिए चयनित हुआ। खेल शिक्षक प्रदीप ने बताया कि 21 से 24 सितंबर तक राज्यस्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा का आयोजन जगदलपुर में आयोजित है।यह छात्र 20 सितंबर को प्रतियोगिता में सम्मिलित होने जगदलपुर के लिए रवाना होगा।जहां रायपुर संभाग व जिला का प्रतिनिधित्व करेगा।

खिलाड़ी के चयनित होने पर रमी गौतम सरपंच,रामवती अश्वनी सिन्हा सरपंच डोंडकी ,,हेमंत साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति, एस दुबे प्राचार्य ,अमृत ध्रुव ,भानु नेताम,सोमन देवांगन, रामकृष्ण ध्रुव ,विनोद डिंडोलकर, गीतेश्वर साहू ,एस ध्रुव,कंचनलता साहू, देवशरण वर्मा,तुषार पाण्डेय,बलदाऊ साहू ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *