महापौर ने दिया स्वच्छता का संदेश

रजत जयंती एवं “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत गोल बाजार परिसर में विशेष सफाई अभियान

धमतरी। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अवसर पर नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य बाजार एवं व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।चिन्हांकित स्वच्छता लक्षित इकाई (सिटीयू) के अंतर्गत नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।गोल बाजार परिसर में हुए सफाई एवं रूपांतरण कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा,एम आईसी सदस्य विभा चंद्राकर, पार्षद राकेश चंदवानी,चंद्रभागा साहू, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय व्यापारी, सामाजिक संगठन तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। बाजार में फैली गंदगी की सफाई, कचरा उठाव, नालियों की सफाई एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और आकर्षक स्वरूप देने का कार्य किया गया। इस अवसर पर नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।महापौर ने कहा “स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।जब तक नागरिक स्वयं जिम्मेदारी नहीं निभाएगा, तब तक शहर को स्वच्छ रखना संभव नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *