

धमतरी। निःशक्तजन आयोग के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया धमतरी प्रवास पर रहे।कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर श्री मिश्रा से सौजन्य भेंट की।निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम की विभिन्न कार्ययोजनाओं तथा सफल क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की।कावड़िया ने दिव्यांगजनो द्वारा तैयार किए गए देशी एवं हस्तनिर्मित उत्पादों का अवलोकन कराया।गुलदस्ता, कपड़े की माला, साबुन, चॉकलेट और बॉटल आर्ट प्रमुख रूप से शामिल थे।गुणवत्ता, सृजनशीलता और निपुणता ने सभी को प्रभावित किया।
कलेक्टर ने दिव्यांगजनो की कला और आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए कहा यह प्रयास उनके आत्मविश्वास और हुनर का उत्कृष्ट उदाहरण है। जिला प्रशासन भविष्य में उनके उत्पादों के प्रोत्साहन और विपणन की दिशा में हरसंभव सहयोग करेगा, ताकि वे आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सकें।


