पोषण अभियान को मिली गति

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, सीईओ रोमा श्रीवास्तव और सभापति मोनिका देवांगन ने “सुपोषण रथ” को दिखाई हरी झंडी

धमतरी।पोषण अभियान को गति प्रदान करने और आमजन में स्वास्थ्य व पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “सुपोषण रथ” का शुभारंभ किया।“सुपोषण रथ” ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को संतुलित आहार, बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम, स्वच्छता और स्वास्थ्यकर जीवनशैली से जुड़ी जानकारी देगा।अरुण सार्वा ने कहा“समाज के हर वर्ग तक पोषण और स्वास्थ्य संबंधी संदेश पहुंचाना आवश्यक है।यह अभियान से घर-घर तक जागरूकता फैलेगी और निश्चित रूप से जिले में कुपोषण को कम करने में मदद मिलेगी।श्रीवास्तव ने कहा“पोषण अभियान सरकार की प्राथमिकता में है।जिले में लगभग 31 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं, जिसे 20 प्रतिशत से कम करने का लक्ष्य रखा गया हैं।“महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य ही समाज की असली पूंजी है। यदि माताएँ स्वस्थ होंगी तो आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ होगी। हमारा प्रयास है पोषण किट और परामर्श की सुविधा मिले और एनीमिया की दर में कमी आए।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *