
धमतरी। खेल विभाग ने क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत निगम को 10 लाख रुपये की स्वीकृत गई है। यह कलेक्टर के मार्गदर्शन और निगम आयुक्त के प्रयासों का परिणाम है।प्रस्ताव में मैदानों के उन्नयन, व्यायामशालाओं के सुदृढ़ीकरण,खेल सामग्रियों की उपलब्धता और प्रतियोगिताओं के आयोजन का खाका प्रस्तुत किया गया था।पूर्व में खिलाड़ियों एवं कोचों की बैठक आयोजित कर आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी गई थी।योजना का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना,प्रतिभा को निखारना और स्वस्थ जीवनशैली लिए प्रोत्साहित करना है।भविष्य में खेल मैदानों का सुधार, खिलाड़ियों को आवश्यक किट एवं उपकरण उपलब्ध कराना तथा महिला खिलाड़ियों हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शामिल है।आयुक्त ने कहा कि खेल मैदान, ओपन जिम और प्रशिक्षण केंद्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।


