छाती सोसाइटी में सहकारी बाजार खोलने का निर्णय

धमतरी। विगत वर्षों की भांति ग्रामीण सेवा सहकारी समिति छाती में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया।सभापति ललित साहू  थे।अतिथि एल बी सिंग इफको एमसी क्षेत्रीय अधिकारी, एवं योगेश इफको एमसी,ग्रामीण विस्तर अधिकारी अंश धारी किसान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।बलराम की पूजा अर्चना किया गया, तत्पश्चात् प्रबंधक द्वारा वित्तीय पत्रक का पठन पाठन सहित आय बयय,लेखा जोखा एवं किसानों को दी जा रही सुविधाओं जैसे -चॉइस सेंटर केंद्र , माइक्रो एटीएम से आहरण ,एग्री स्टेक ,धान पंजीयन, दीर्घकालीन ऋण वितरण पर विस्तृत जानकारी दी।सिंग इफको एमसी ने नैनो युरिया नैनो डीएपी नैनो की उपयोग कीजानकारी दी एवं कृषि विभाग ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।योगेश साहू कीटनाशक दवाइयां का उपयोग में जानकारी दिया।सहकार से समृद्धि लाने के लिए समिति में बचत बैंक , इलेक्ट्रॉनिक सामान ,हार्डवेयर, कपड़ा दुकान ,कृषि औजार,फल,फुल की खेती आदि का एक छत के नीचे स्वयं की निधि एवं शासन से अनुदान प्राप्त कर किसानों को सुविधा देने एवं समिति को अधिक धन अर्जित करने के लिए विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *