
धमतरी। विधायक,ओंकार साहू के जन्मदिन पर कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारी और सदस्यों ने भेंट कर फूलमाला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी।साथ ही यादव समाज ने सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए विभिन्न सामाजिक स्तर की मांगों पर ध्यानाकृष्ट कराया।छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज जिलाध्यक्ष जोहन सिंग यादव, सचिव रामेश्चर यादव, ग्रामीण धमतरी राज अध्यक्ष बलराम यादव, सचिव प्रभुलाल यादव, कार्यकारिणी सदस्य हरिशचन्द्र यादव, संचालक राजकुमार यादव, अमेठी पाली, अध्यक्ष सन्तु यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष माखन लाल यादव उपस्थित थे।


