कार्यशाला का आयोजन

60 ऋण प्रकरण ऑनलाइन तैयार, 80 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

धमतरी। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज में कलेक्टर के मार्गदर्शन में उद्योग विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विकास एवं कौशल विकास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने में मार्गदर्शन प्रदान करना था।प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के 20 एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के 40 प्रकरण ऑनलाइन तैयार किए गए,80 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा।जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एवं डीआरपी ने पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजनाओं के आवेदन, ऋण प्रक्रिया एवं लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।लाईवलीहुड कॉलेज के एपीओ गोनाडे, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अमित सिन्हा, उप संचालक कृषि मोनेश साहू, भारतीय स्टेट बैंक के चीफ मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं एक्सिस बैंक के लोन ऑफिसर सहित विभिन्न कृषक, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *