मुरूमसिल्ली बांध लबालब होते ही खुला सभी सायफन गेट

झरझर बह रहा है प्रति सेकेंड 319 क्यूसेक पानी
धमतरी। आटोमेटिक सिस्टम से सिलियारी नदी पर निर्मित माड़मसिल्ली बांध भादो व क्वांर में मुरूमसिल्ली क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश से यह बांध लबालब भर गया। 17 सितंबर को मुरूमसिल्ली बांध में 5.771 टीएमसी जलभराव होने के साथ बांध 99 प्रतिशत भर गया और बांध में पानी की आवक लगातार होने के कारण एशिया महाद्वीप का पहला सायफन सिस्टम बांध के सभी सायफन गेट स्वमेव खुल गया। सायफन गेटों से प्रति सेकेंड 319 क्यूसेक पानी बहना शुरू हो गया,  बांध के सभी सायफन गेटों से झरझर पानी बहते ही बांध की खूबसूरती को देखने के लिए सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई। मुरूमसिल्ली बांध में 899 क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है।सिंचाई विभाग के अनुसार मुरूमसिल्ली बांध में 98 प्रतिशत जलभराव होने के बाद सायफन गेट आटोमेटिक खुल गया है। बांध में आने वाला कैचमेंट का अतिरिक्त पानी सायफन के माध्यम से नदी में जाने लगा है। बांध का कुल जलभराव क्षमता 5.839 टीएमसी है, जैसे-जैसे बांध में पानी का लेवल बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे गेट से पानी छूटने की मात्रा भी बढ़ती जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *