

धमतरी।परिवहन विभाग ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।शुरुआत जिला चिकित्सालय धमतरी में हुई, जहाँ चालक-परिचालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया।स्वच्छता अभियान के तहत शिक्षार्थी लाइसेंस विनिष्टीकरण और कार्यालय परिसर की सफाई की गई। स्वच्छता गतिविधियों में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।“विकसित भारत” थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने हेतु हेलमेट वितरित किए गए। सेवा पखवाड़ा के जरिए लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना हैं।


