मरादेव को मिला आदिसेवा केंद्र का उपहार

धमतरी। ग्राम मरादेव में आदिसेवा केंद्र का शुभारंभ कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में किया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक इस पहल का स्वागत किया।कलेक्टर ने कहा कि आदिसेवा केंद्र के माध्यम से ग्राम स्तर पर शासन की योजनाएँ और सेवाएँ सरलता से उपलब्ध होंगी। यह पहल शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका संवर्धन एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगी।युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु लगतार प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है। गांव के युवाओं को बकरीपालन, पशुपालन जैसे आयमूलक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है।सेवा केन्द्र के जरिये  योजनाएं तैयार करने, लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए साथी एवं सहयोगियों द्वारा काम किये जायेंगे।
आदिसेवा केंद्र के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम के लिए विलेज एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा तथा IEC अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी पोस्टर, पंपलेट, नुक्कड़ नाटक और ग्राम सभाओं के जरिए दी जाएगी।इस अवसर गांव की स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट प्रदान की गयी। वहीं उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मिलकर स्वच्छता की शपथ भी ली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *