
धमतरी। 108 एम्बुलेंस सेवा के सभी कर्मचारियों ने जिला प्रबंधक गीतेश पाली के नेतृत्व में उत्साह और श्रद्धा के साथ विश्वकर्मा पूजन संपन्न किया।विश्वकर्मा को सृजन, तकनीक और यांत्रिकी के देवता के रूप में पूजा जाता है।कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सुरक्षा, वाहन संचालन में सुचारूता और जनसेवा की निरंतरता हेतु विशेष प्रार्थना की।जिला प्रबंधक ने कहा कि “108 एम्बुलेंस सेवा जन-जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है।इस अवसर हमें यह संकल्प दिलाते हैं कि हम पूरी निष्ठा और समर्पण से जनता की सेवा करते रहेंगे।तोंमपाल, प्रदीप साहू, धनंजय साहू, धीरेन्द्र कुमार और गोपी किशन साहू तथा ईएमटी चित्रसेन, खिलेश्वर, तुलसी, अनिल साहू, रेशमी सेन और एवन साहू सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।


