
धमतरी। संत प्रवर विज्ञान देव के पावन सान्निध्य में संचालित राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा का भव्य आयोजन 18 सितंबर को हरदिहा साहू समाज भवन रत्नाबांधा रोड धमतरी में संपन्न होने जा रहा है। यह यात्रा 29 जून को कश्मीर के श्रीनगर लाल चौक पर तिरंगा लहराकर शुभारम्भ हुई थी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत की आत्मिक चेतना को जाग्रत करना उद्देश्य था।कार्यक्रम विज्ञान देव महाराज द्वारा जय स्वर्वेद कथा और ध्यान-साधना का अभ्यास कराया जाएगा। आगामी 25 और 26 नवम्बर को वाराणसी में होने वाले 25,000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के निमित्त राष्ट्रव्यापी जनजागरण का एक महत्वपूर्ण चरण है।


