हिन्दू जागरण ने कुरूद खंड कार्यकारणी के युवाओं को दी जिम्मेदारी

हिन्दू जागरण मंच धमतरी

धमतरी। हिन्दू जागरण मंच ने भखारा में बैठक लिया और कहा भारत मां की रक्षा और सनातन समाज की सुरक्षा,समरसता ,नागरिक कर्त्तव्य,पर्यावरण जागरूकता , स्वदेशी,कुटुंब को मजबूती प्रदान करते हुए देशभक्ति,संस्कारित समाज के निर्माण के लिए ,सनातन समाज की संस्कृति को जिले के गांव_ गांव के युवाओं में भारतीय संस्कृति जो विश्व को ज्ञान प्रदान करने वाला प्रकाश पुंज है। उस बहुमूल्य धरोहर को प्रत्येक समाज में जाकर जागरूकता लाए और बताए कि हम कौन है। इस मातृभूमि के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है, पूर्वजों के साथ कैसे व्यवहार हुई है, कैसे हमारे समाज को आज भी लोग नशा के आदि बनाकर नष्ट करने में लगे हुए है,हमारे समाज हमारी संस्कृति, गुरुकुल,ज्ञान, विज्ञान,हमारी प्राचीन संस्कृति आहार_ विहार , को तोड़ने एवं युवा जीवन में पाश्चात्य संस्कृति को परोसने तथा कमजोर करने में लगे हुए लोगों को पहचान करना होगा। सनातन के ज्ञान से लोगो को जागरुक कर हमें एक होकर प्रशासन,और शासन को अपने समाज की सुरक्षा को मजबूत कानून व्यवस्था के लिए अपनी आवाज बुलंद करके अपने देश और समाज की सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा। हिन्दू जागरण मंच धमतरी ने कुरूद खंड के लिए संस्कार साहू संयोजक, सहसंयोजक उमाशंकर साहू,सोमप्रकाश साहू,युवा प्रमुख गजेन्द्र साहू,धनंजय साहू,तुलसी साहू टीकम निषाद,गजानंद साहू,जितेश निर्मलकर,संजू सार्वा,गुलशन गर्ग,भीष्म साहू, मनीष साहू उत्तम देवांगन,,चेतन यादव,चंद्रशेखर चक्रधारी,धनंजय चक्रधारी,मुरली चक्रधारी, ऐश्वर्य साहू,को नवीन  जिम्मेदारी देकर जिला धमतरी जागरण मंच द्वारा घोषणा किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *