
कार्यवाही में 33 पौवा शोले देशी शराब,बिक्री रकम कुल 3510/- रूपये किया गया जब्त
धमतरी। चौकी बिरेझर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मड़ेली भाटापारा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने शराब रखकर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एवं टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की।पूछताछ में संदेही ने अपना नाम जितेन्द्र साहू उर्फ राजु,उम्र 36 वर्ष, निवासी मड़ेली भाठापारा बताया।आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


