अवैध रेत परिवहन पर लगातार कार्रवाई, 5 वाहन हाइवा/ट्रैक्टर जप्त

धमतरी विभाग द्वारा संयुक्त टीम ने जांच करते हुए विगत दो दिनों से अछोटा, दोनर, कलारतराई, राजपुर आदि स्थानों पर निरीक्षण के दौरान 5 वाहनों हाइवा/ट्रैक्टर को बिना पिट पास के अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही कर जप्ती कर कंपोजीट बिल्डिंग में अभिरक्षा में रखते हुए खान और खनिअधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्यवाही किया गया हैइस प्रकार विभिन्न शिकायती क्षेत्रों में निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेत सहित अन्य गौण खनिजों का अवैध उत्खनन और परिवहन न केवल शासन की राजस्व हानि करता है, बल्कि पर्यावरण और जनहित को भी प्रभावित करता है। जिला प्रशासन इस पर सख्ती से नियंत्रण हेतु निरंतर कार्रवाई कर रहा है। सभी विभागीय अधिकारी को कहा कि नियम विरुद्ध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाएँ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *