
बैंक ठगी,साइबर फ्रॉड और यातायात नियमों पर दी गई जानकारी
धमतरी। पुलिस थाना प्रभारी मगरलोड ने नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता का आयोजन किया गया।हाई स्कूल मोहंदी के स्काउट-गाइड छात्रों ने नशा मुक्ति के संबंध में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गीत, नाटक एवं नारों के माध्यम से छात्रों ने समाज को संदेश दिया कि नशा जीवन को बर्बादी है और इससे दूर रहना ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।अधिकारियों ने छात्रों एवं ग्रामीणजनों को बढ़ते साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए कहा कि इंटरनेट एवं मोबाइल का सुरक्षित उपयोग करे एवं किसी भी अज्ञात कॉल या लिंक पर विश्वास न करना,साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना जैसे सुरक्षा उपायों पर विशेष बल दिया गया।साथ ही यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने के महत्व पर प्रकाश डाला। हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग करने और ओवरस्पीडिंग व नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई।सभी छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।


