
आवारा मवेशियों को पहनाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट
धमतरी।टीम द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने का प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत आवारा मवेशियों के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाए जा रहे हैं।बेल्ट वर्धमान स्थानकवासी जैन गुजराती संघ एवं पशुधन विकास विभाग द्वारा भेंट किए गए हैं। इनका प्रयोग कर यातायात पुलिस ने एक नवाचार के रूप में सुरक्षा को और प्रभावी बनाया है।
रेडियम बेल्ट लगाने का उद्देश्य हैं किअंधेरे व रात के समय वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद मवेशी दूर दिखाई दें।ताकि सड़क दुर्घटनाओं से जन-हानि एवं पशुधन की हानि को रोका जा सके।यातायात को सुचारु एवं सुरक्षित बनाना।यह पहल न केवल दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक होगी, बल्कि एक सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी की दिशा में उठाया गया कदम है।


