
अपराध प्रवृत्ति वाले शहरी स्थान चिन्हांकित,निगम को भेजा गया प्रस्ताव
धमतरी।संवेदनशील एवं चिन्हांकित काईम हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा और स्ट्रीट लाइट स्थापित करने की पहल की गई है।थाना प्रभारी सिटी कोतवाली से विस्तृत जानकारी लेकर चिन्हांकन कार्य किया गया है।पिछले कुछ वर्षों में युवाओं में नशाखोरी की प्रवृत्ति के कारण चाकूबाजी, लूट, हत्या, मारपीट एवं अन्य अपराधों होते हुए देखा है। प्रायःअपराधी अंधेरे और सुनसान स्थानों को चुनकर वारदात को अंजाम देते रहे हैं।इस लिए शहरी एवं आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकता को देखते हुए ऐसे स्थानों पर प्रकाश और सीसीटीवी की व्यवस्था बेहद जरूरी है।
हाल में हुई अपराध समीक्षा मे जिले के कुल अपराधों में पिछले दो वर्ष की तुलना में अपराधों में कमी दर्ज की गई है। जिसका श्रेय पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग पॉइंट, गुंडा और निगरानी की नई फ़ाइल, नियमित चेकिंग, जिला बदर, बदमाशों की परेड, नियमित प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों है।कानून-व्यवस्था की स्थिति को और बेहतर बनाने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में क्रिमिनल हॉटस्पॉट की पहचान करने के निर्देश दिए गए थे।सिटी कोतवाली क्षेत्र के 21 चिन्हांकित वार्डों में कई स्थान ऐसे पाए गए हैं,जहाँ असामाजिक तत्वों जमावड़ा रहता है और जिनके संबंध में नागरिकों द्वारा शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इन स्थलों पर प्रकाश और सीसीटीवी न होने के कारण अपराधियों की पहचान और उन पर कार्यवाही में कठिनाई आती है, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है।


