दुर्गा स्थापना एवं झांकी प्रदर्शन को लेकर प्रशासनिक बैठक

1अक्टूबर की रात्रि में नगर के मुख्य मार्गों से निकलेगी भव्य झांकी

धमतरी। दुर्गा विसर्जन एवं झांकी प्रदर्शन को लेकर पंडाल समितियों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की बैठक की गई। ताकि आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने समितियों से कहा कि सभी निर्धारित समय का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें। वहीं, नगर में भव्य झांकी प्रदर्शन 1 अक्टूबर को आयोजित होगा, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकलेगा और संपन्न होगा।जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिक निगम ने माता के विसर्जन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।विसर्जन स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था, माइक सेट, पेयजल व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, विसर्जन कुंड निर्माण, टेबल-कुर्सी की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शामिल हैं। साथ ही, महादेव घाट एवं रूद्री में प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन हेतु क्रेन की व्यवस्था कि गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *