

धमतरी।बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी में राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह पर रोजगार मेला का भव्य आयोजन किया गया। नवीन भवन सेमिनार हॉल में संपन्न कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक ज्ञान प्रदान कर उनके लिए बेहतर रोजगार अवसर सुनिश्चित करना था।शुभारंभ प्राचार्य विनोद पाठक एवं प्रभारी प्लेसमेंट सेल प्रो. गोविन्द साहू द्वारा किया गया। साहू ने रोजगार परक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।समारोह की प्रभारी हेमवती ठाकुर ने राज्य के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और विकास यात्रा के विषय में जानकारी दी।विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं का परिचय कराते हुए रोजगार के विविध अवसरों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।कंपनियों के काउंटर पर पंजीयन के बाद चयन प्रक्रिया आरंभ हुई। शिव शक्ति समूह में 28, एलर्ट एस.जी.एस. प्राइवेट लिमिटेड रायपुर में 10, टैंगो सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड रायपुर में 26 और भारतीय स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस में 40 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया, जिसमें एलर्ट एस.जी.एस. प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा 10 छात्र, टैंगो सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड रायपुररू 2 छात्र, एग्रोंटेक लिमिटेड धमतरीरू 9 छात्र, भारतीय स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस द्वारा 30 छात्र का चयन किया गया। रोजगार मेला में कुल 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।अतिथि देवमूरत त्रिपाठी,आदित्य देहारी एवं बृजेश तिवारी (शिव शक्ति ऐग्रीटेक लिमिटेड रायपुर),घनाराम नागरची (एलर्ट एस.जी.एस. प्राइवेट लिमिटेड रायपुर),शेखर भट्टाचार्य (भारतीय स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस धमतरी),दुर्गा त्रिपाठी (प्रिज्म समूह संस्था भिलाई) सहित महाविद्यालय के संपूर्ण प्राध्यापकगण उपस्थित थे।


