अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, तीन हाइवा जप्त

धमतरी। जिले के विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया।सोमवार को बुडेनी, नारी, खट्टी, मेघा, भाटागांव, दोनर, सेल्दीप, राजपुर, लीलर, कुंडेल तथा ढीमर टिकुर जैसे ग्रामों में विशेष निगरानी रखी गई। जांच के दौरान ग्राम दोनर, राजपुर और अरौद से तीन हाइवा वाहन बिना पिट पास के अवैध रेत परिवहन करते पाए गए।खनिज विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को जप्त कर कंपोसीट बिल्डिंग में अभिरक्षा में रखा है। इन वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर ने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि “रेत सहित अन्य गौण खनिजों का अवैध उत्खनन और परिवहन न केवल शासन की राजस्व हानि करता है, बल्कि पर्यावरण और जनहित को भी प्रभावित करता है।सभी विभागीय अधिकारी एवं राजस्व अमला सजग रहकर कार्य करें और नियम विरुद्ध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाएँ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *